EPaper SignIn

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान।
  • 151110606 - MOHAMMAD SHAHEED 0



उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। बता दे कि पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। जिसके चलते सेवा सप्ताह के रूप में पौधारोपण, रक्तदान शिविर, फल वितरण जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके चलते आज बाजपुर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में एक निजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय से देश का गौरव बड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही सरकार से देश उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर है।देखें बाजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट 110606

Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात