EPaper SignIn

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • 151056564 - VISHNU GUPTA 0



मोहनलालगंज लखनऊ प्रधान मंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया शहीद स्मारक में जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का कार्य किया भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ के जिला सह-मीडिया प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तीसरे दिन शहीद स्मारक में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया मौके पर जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता की सेवा करने में अन्य पार्टियों से काफी आगे हैं और हमें भरोसा है कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों पर इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे श्री कृष्ण लोधी ने प्रधानमंत्री जी की तारीफ करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं का सौभाग्य की जनता की सेवा करने वाले कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला और उन्होंने भारत को विश्व पटल पर सम्मान दिलाने का कार्य किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सदाशिव मिश्रा, हंसराज लोधी, मनोज प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री विजय मौर्या, मीडिया प्रभारी रामकुमार लोधी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश लोधी, विनय निगम, कौशिक राजपूत, कपिल, दयाराम, प्रमोद गुप्ता, बिपिन चंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात