EPaper SignIn

कर्म योग सेवा संघ द्वारा सिकंदराराऊ में
  • 151127048 - ASHOK KUMAR UPADHYAY 0



सिकंदराराऊ में कर्मयोग सेवा संघ ने कंगना रनौत के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार का किया पुतला दहन सिकंदराराऊ:- आज दिनांक 11सितम्बर 2020 को कर्मयोग सेवा संघ सिकंदराराव की नगर कार्यकारिणी ने संस्थापक सदस्य गजेंद्र सिंह चक की उपस्थिति में महाराष्ट्र सरकार द्वारा कंगना रनौत पर की गई कार्यवाही पर कड़ी निंदा की और विरोध जाहिर किया। गत दिनों प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र में हो रहे क्राइम को लेकर महाराष्ट्र की तुलना पीओके से की थी जिसके जबाब में उनको धमकी दी गयी थी कि वो मुम्बई न आयें। कंगना की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने चिंता जाहिर की और ग्रह मंत्रालय ने उनको Y श्रेणी की सुरक्षा भी मुहैया करा रखी है। जिसके बाद BMC द्वारा कंगना के ऑफिस को अवैधनिर्माण करार करते हुए उनके ऑफिस को बुलडोजर व जेसीबी से बुरी तरह तहस-नहस करवा दिया गया हालाँकि जब ये मामला कोर्ट में गया तो महाराष्ट्र सरकार के इस आदेश पर रोक लगा दी गयी। ऐसे में नगर कार्यकारिणी का कहना है कि कंगना रनौत एक प्रसिद्ध अभिनेत्री के साथ-साथ एक महिला भी हैं जिनको शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत द्वारा 'हरामखोर' बोलकर अपमानित करना निंदनीय है और ऐसे अपमानजनक शब्दों के लिए उन पर उचित कार्यवाही की जानी चाहिये। क्या महाराष्ट्र सरकार में महिलाओं के लिये यही सम्मान बचा है जो वो सार्वजनिक रूप से बयान में दर्शा रहे हैं। इस अवसर पर कर्मयोग सेवा संघ के नगर अध्यक्ष शोभित गर्ग, अजय वर्मा, गजेंद्र सिंह चक, गोपाल यादव, पंकज उपाध्याय, दीपक यादव, सोनू राठी, राहुल यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अशोक उपाध्याय ब्यूरो चीफ हाथरस

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात