SDPO ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राईम बैठक।
मामला बिहार के सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय SDPO, कार्यालय की है।
आगामी चुनाव को लेकर SDPO, गणपति ठाकुर, ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए की सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों की गुंडा पंजी उपलब्ध कराएं।
साथ ही अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती को बढाएं।
अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाएं।
निलंबित कांडों में संलिप्त अपराधी को जल्द गिरफ्तार करें।
असमाजिक तत्वों के लोगों पर कड़ी नजर रखें।
जिससे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो सके।
बैठक में उपस्थित SI, शिवकिशोर प्रसाद, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, जदिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार, छातापुर थानाध्यक्ष अभिषेक अनजान, राजेश्वरी थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सिंह, ललितग्राम थानाध्यक्ष संजीव कुमार, भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, बलुआ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,अन्य मौजूद थे।
रिपोर्ट - फैज़ आलम ,सुपौल, 151110480
बाईट:-गणपति ठाकुर,SDPO, त्रिवेणीगंज।