EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बदमाशों ने लूट के बाद युवक की की हत्या भारी पुलिस
  • 151119893 - SUMIT SALVI 0 0
    02 Aug 2020 13:44 PM



अलीराजपुर के जोबट के ग्राम किला जोबट में आज सुबह एक व्यक्ति की हत्या हो गई ।मृतक की पत्नी ने चोरी का हल्ला मचाया, तथा फलिए के लोग इकट्ठे हुए एवं घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग भी तुरंत सक्रिय हुआ, तथा जिले के एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी ,थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया ।साथ ही डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिंग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग 4 बजे कुछ चोर उसके घर में घुसे तथा पति कि बर्बर तरीके से धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा घर में रखे गहने, हाथ में पहने गहने और नगदी भी ले उड़े। तब पुलिस ने डाग स्वागड की मदद से खोजबीन शुरू की तो गहने व नकदी घर में ही एक स्थान पर छिपाकर रखे थे।जो मिल गए। खास बात यह है कि मृतक की हत्या जिस बर्बर तरीके से हुई, वही पत्नी के शरीर पर कहीं भी कोई चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले ।जबकि पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने हाथ में जो चांदी के कड़े पहन रखे थे वह भी बदमाश हाथों से निकालकर ले उड़े। जबकि सारी नगदी व गहने घर में ही मिल गए। पुलिस ने फिलहाल हत्या का प्रकरण दर्ज कर पत्नी को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया हैं। अलीराजपुर से सुमित सालवी की रिपोर्ट 151119893


Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना