EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

कोरोना संक्रमितों की संख्या 355 हुयी
  • 151113580 - RAJU PRAJAPATI 0

ललितपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों की संख्या 355 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 जुलाई 2020 से पूर्व के कुल 133 परिणाम लम्बित है। 24 जुलाई 2020 को कुल 474 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 388 परिणाम ऋणात्मक, 21 परिणाम धनात्मक तथा 65 परिणाम लम्बित हैं। 25 जुलाई 2020 को कुल 363 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 306 परिणाम ऋणात्मक, 10 परिणाम धनात्मक तथा 47 परिणाम लम्बित हैं। 26, 27 एवं 28 जुलाई 2020 को कुल 3040 सैम्पल लिए गए थे, जिनमे से 2653 परिणाम ऋणात्मक, 38 परिणाम धनात्मक तथा 349 परिणाम लम्बित हैं। 29 जुलाई 2020 को कुल 519 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 505 परिणाम ऋणात्मक, 12 परिणाम धनात्मक तथा 02 परिणाम लम्बित हैं। 30 जुलाई 2020 को कुल 1019 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 994 परिणाम ऋणात्मक, 25 परिणाम धनात्मक हैं। 31 जुलाई 2020 को कुल 762 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 743 परिणाम ऋणात्मक, 09 परिणाम धनात्मक तथा 10 परिणाम लम्बित हैं। बताया गया है कि जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 197 है। जबकि विगत 24 घण्टे में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 11 (अब तक डिस्चार्ज 153) है। जनपद में 01 जुलाई 2020 तक आरटीपीसीआर, ट्रू-नेट एवं एंटीजन के माध्यम से कुल 17998 सैम्पल लिये गए हैं, जिनमे से 17392 सैम्पलों की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें 17037 ऋणात्मक व 355 धनात्मक हैं व 05 मृतक हैं तथा 606 परिणाम लम्बित हैं। बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी में से कोई भी लक्षण विकसित होते है तो वे अनिवार्य रूप से तत्काल जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम नं0 05176-274371 पर कॉल करें। कोरोना संक्रमित की झांसी जाते समय मौत ललितपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने निदेशक, संचारी रोग/बी.बी.डी. उ.प्र. लखनऊ को सम्बोधित पत्र के माध्यम से अवगत कराना है कि संजय पुत्र ऊदल उम्र 50 निवासी ग्राम खिरिया छतारा ब्लॉक बिरधा जिला ललितपुर केस आई.डी. न.एल.ए.एल.एन. 002641501 मो.नं. 8127652445 का सैम्पल 30 जुलाई 2020 की जांच एन्टीजन किट से मा.कां.संयुक्त जिला चिकित्सालय ललितपुर में की गयी थी जिसमें वह कोविड-19 धनात्मक घोषित किये गये। जिनको 31 जुलाई 2020 को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। मरीज पूर्व से ही टी.बी. की बीमारी से ग्रसित था एवं ऑक्सीजन सैचुरेशन कम होने की दशा में जिला चिकित्सालय ललितपुर से झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया था जिसकी मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मृत्यु हो गयी।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail