EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएम का फरमान बेअसर, एंबुलेंस चालकों को नहीं मिला
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    01 Aug 2020 20:21 PM



बलिया : कोविड-19 की व्यवस्था का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस चालकों के वेतन का भुगतान तत्काल कराने का निर्देश दिया था कितु यह फरमान हवा-हवाई साबित हुआ। सीएम ने वेतन लंबित होने पर कार्यदायी संस्था पर कानूनी कार्रवाई का भी निर्देश दिया था। वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें 102 व 108 एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी जीवीकेईएमआरआइ पर आरोप हैं। ज्ञापन में कहा कि कंपनी बंधुआ मजदूरों की तरह काम लेती है। हर माह फर्जी बिल लगाकर करोड़ों रुपये का भुगतान कराया जाता है लेकिन कर्मचारियों के वेतन देने में धांधली की जाती है। ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं दे रही है। पत्रक सौंपते हुए चेताया कि 24 घंटे के भीतर लंबित वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार करने को विवश हो जाएंगे। इस मौके पर राजकुमार यादव, अंजनी यादव, सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार, बेचन, पंकज आदि मौजूद रहे।


Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना