EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फिर से तबीयत
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0 0
    13 Jul 2020 20:43 PM



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। आपको बता दें कि पेट में सूजन और दर्द होने पर बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन के इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। कई दिनों से चल रहा था पेट का इलाज अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने शनिवार को बताया था कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उनका पेट फूल रहा था। कई दिन से दस्त नहीं हो रही थी। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया। अस्पताल के गेस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्टिक डॉ. अभय कुमार वर्मा और गेस्ट्रो सर्जन डॉ. आनंद प्रकाश की निगरानी में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य सामान्य होने पर शनिवार करीब 11.30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना