EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बदायूं,आदेशों को ताक पर रखता बिजली विभाग।
  • 151053869 - PUSHPENDRA MISHRA 0 0
    13 Jul 2020 19:13 PM



8 दिन से फुंका पडा़ ट्रांसफार्मर,विभाग पर नहीं है बदलवाने का समय। बदायूं :- बिल्सी तहसील के ग्राम सोरहा में कई दिनों से गांव की सप्लाई का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से बिजली देखने के लिये लोग तरस रहे हैं जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। घरों में रखे बिजली उपकरण भी शो पीस बनकर रह गए हैं। ट्रांसफार्मर ठीक करवाने के लिए ग्रामीण बिजलीघर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।भीषण गर्मी से ग्रामीणों के अलावा पशुओं को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।लोग मोहल्ले के चौराहे पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से किसी तरह पीने के लिए पानी भर रहे हैं।साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि बर्षात् के मौंसम में चिड़चिडा़ती अत्याधिक गर्मी पड़ने से गाॅव के कई लोग बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।गांव निवासी विजेंद्र पाल सिंह ने बताया की बिजली घर उघैती से गांव सोरहा को बिजली सप्लाई मिलती है गांव का ट्रांसफार्मर 8 दिन पहले फुंक चुका है और अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग द्वारा बदलवाने का विचार अभी तक मन में नहीं आया है।विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी विभाग गहरी नींद में सोया नजर आ रहा है।इससे साफ जाहिर होता है कि विभाग अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाकर मनमानी करने पर उतारू है।यही नहीं बिल्सी तहसील के ऐसे और भी कई गाॅव है जो विद्युत विभाग की उदासीनता की भेंट चढ़े हुये हैं।जहॉ कहीं लो बोल्टेज,सप्लाई कटौती तो कहीं फुंके ट्रॉस्फार्मर न बदलवाने जैसी अनेक समस्याओं से ग्रामीण परेशान है।ग्राम सोरहा में युवा बुजुर्ग व नव जवानों में विद्युत विभाग के प्रति गुस्सा फूटता नजर आ रहा हैै और बिजली विभाग आजकल कर के टरका कर ही काम चला रहा है।जबकि सरकार के आदेशानुसार जिलाधिकारी बदायूं ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा किया है और यहां 8 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पडा़ है,जिस कारण गांव में ग्रामीण बिजली को तरस रहे हैं। इस मौके पर नीरज कुमार गुप्ता,नवीन गुप्ता बिजेन्द्र पाल सिंह,संजय शर्मा, ज्ञान चंद्र,पवन कुमार, रामस्वरूप सागर एवं समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से चिड़चिडा़ती गर्मी को देखते हुए जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। मामले में अवर अभियंता उघैती नेम चंद्र बाजपेई का कहना है कि फुंके ट्रांसफार्मर की कोई भी लिखित शिकायत बिजली घर पर नहीं दी गई है फिर भी अगले दिन गाड़ी आती है तो बदलवा दिया जाएगा।


Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना