EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम ने किया निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण
  • 151113347 - MOHIT KUMAR 0 0
    30 Jun 2020 23:59 PM



बस्ती । मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा ईवीएम, वीवीपैट के वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। यहाॅ पर उन्होने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक का सत्यापन किया उन्होने पाया कि ईवीएम वेयरहाउस का एक ही प्रवेश द्वार है। इसके अलावा और कोई दरवाजा, खिड़की नही है। सभी ईवीएम डबल लाक में बन्द है। पूरे क्षेत्र की 05 सीसी टीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। 24 घण्टे सुरक्षा के लिए 03-03 सिक्योरिटीगार्ड लगाये गये है। आग बुझाने वाले दो यंत्र भी स्थापित है। निरीक्षण के समय एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में शिव कुमार गौतम, केके तिवारी, फूल चन्द्र श्रीवास्तव तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।बस्ती कोतवाली से मोहित कुमार की रिपोर्ट 113347


Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना