EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया लोकार्पण
  • 151113347 - MOHIT KUMAR 0 0
    30 Jun 2020 23:19 PM



बस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में जिले के अमहट घाट पुल जो बस्ती फैजाबाद मार्ग पर स्थित है का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 06 अन्य पुलो के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल, हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर राधवेन्द्र सिंह, श्याम धनीराम, सतेन्द्र सिंह भोलू, पवन कसौधन, अज्जू हिन्दुस्तानी, प्रमोद पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, सभासद परमेश्वर शुक्ला, मो0 इद्रीश तथा सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहें। परियोजना प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अमहट घाट का पुल नाबार्ड योजना के तहत बना है तथा इस पर 7.30 करोड रूपये की लागत आयी है। इसके अलावा 5.22 करोड़ रूपये में दोनेा तरफ पहुच मार्ग तथा स्थल विकास का कार्य किया गया है। इस पुल के बन जाने से शहर से एनएच 28 का सीधा सम्पर्क हो गया है जिससे की शहर में यातायात का दबाव कम हो जायेंगा। जनपद बस्ती में कुआनों नदी पर महादेवा विधान सभा क्षेत्र के बनकटी पिपरपाती मार्ग पर 954.72 लाख रूपये की लागत से 106.88 मीटर पुल का निर्माण किया जायेंगा। इसे जून 2021 तक पूरा कर लिया जायेंगा। कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के मनोरमा नदी पर पोखरा बाजार सड़वलिया मार्ग पर 1211.56 लाख रूपये की लागत से 79.88 मीटर पुल का निर्माण किया जायेंगा। इसे मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जायेंगा। बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र के बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर कुआनो नदी के अमहट घाट पर 1252.77 लाख रूपये की लागत से 106.88 मीटर पुल का निर्माण किया गया। इसे मार्च 2020 में पूरा कर लिया गया। जनपद सिद्धार्थ नगर के कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र में राप्ती नदी पर मारूखर्गकला के पास 1676.03 लाख रूपये की लागत से 150.03 मीटर पुल का निर्माण किया जायेगा। इसे मार्च 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। डुमरियागंज विधान सभा क्षेत्र के राप्ती नदी पर डुमरियागंज-बाॅसी के औराताल गौराबाजार में 2283.18 लाख रूपये की लागत से 212.03 मीटर पुल का निर्माण किया जायेंगा। इसे मार्च 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र में जमुआर नाला/सोनपुर बंधे से गजरहवा गाॅव के मध्य में 1252.77 लाख रूपये की लागत से 79.88 मीटर पुल का निर्माण किया जायेंगा। इसे मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बस्ती कोतवाली से मोहित कुमार की रिपोर्ट 113347


Subscriber

187466

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित