अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दवा कारोबारी कर रहे सरकार से राहत की मांग
  • 151109233 - HEMANT CHOUDHARY 0 0
    30 Jun 2020 11:04 AM



दवा कारोबारी कर रहे सरकार से राहत की मांग वाराणसी : चीन का कारोबार तेजी से घट रहा है । लोगों व व्यापारियों ने ड्रैगन को बाहर का रास्ता दिखाने की ठानी है । वाराणसी व आस पास के व्यापारियों ने पांच करोड़ रुपये के चीनी उत्पाद का आर्डर रद कर यह संदेश भी दे दिया । यहां तक की बनारसी साड़ी में लगने वाले रेशम के धागे का भी आयात घटकर 25 फीसद रह गया है । बेसिक ड्रग से दवाइयों के फार्मूलेशन और मेडिकल उपकरणों की तो इनका विकल्प भारत में 100 फीसद तैयार करना पड़ेगा । इसके बाद ही हम चीन को रास्ते पर ला सकते हैं। इसके लिए जरूरी है आत्म निर्भर होना । ऐसे में सरकार को दवा कंपनियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए नियमों में ढील देनी होगी ताकि चीन के मुकाबले उत्पाद वाजिब रेट में तैयार कर सकें । सीमा विवाद के बाद पूरे भारत में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार व आयात बंद करने की मांग जोर पकड़ रही है । इसके लिए आत्मनिर्भर होने की भी बात की जा रही है । हमारे निर्यात के मुकाबले चीन चार गुना ज्यादा अपना सामान भारत भेजता है । भारतीय दवा कंपनियां 60 - 70 फीसद चीन से आयातित कच्चे माल पर निर्भर हैं । कारण कि जर्मनी या अन्य देशों की तुलना में चीनी मशीनरी सस्ती मिलती है । हेल्थ केयर उपकरणों की भी यही स्थिति है । केमिकल, उर्वरक संग फार्मा इंडस्ट्री में बेसिक ड्रग का बड़ी हिस्सा चीन से आयात किया जाता है । हिमाचल, उत्तराखंड आदि राज्यों की इकाइयां चीन के बेसिक ड्रग से दवाइयों का फार्मूलेशन करतीं हैं । इन इकाइयों से जानना चाहिए कि चीन से आयातित सस्ते बेसिक ड्रग का मुकाबला स्थानीय स्तर पर कैसे हो । पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी सप्तसागर वाराणसी में ही है । यहां प्रतिमाह 890 करोड़ का कारोबार होता है । केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष मनोज खन्ना ने बताया कि वैसे तो वाराणसी में फार्मा कंपनियां नहीं हैं , लेकिन दवाओं का कारोबार बेहतर है । लॉकडाउन के दौरान भी अप्रैल में 888 करोड़ का कारोबार हुआ । हेल्थकेयर , सर्जिकल उपकरण व दवा का 40 फीसद कच्चा माल चीन का ही होता है । कच्चा माल भारत में ही तैयार हो तो चीन पर निर्भरता कम होगी । बस , फार्मा इंडस्ट्री को सरकार से आर्थिक व नियमों में राहत संग प्रोत्साहन मिले । वही दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि चीन को पछाडऩे के लिए उद्योग का ढांचा व तकनीकी पक्ष मजबूत करना होगा । सस्ती व गुणवत्ता युक्त चीजें बनाने के लिए बेहतर शोध होने चाहिए । यहां बीस साल पहले पैकेजिंग की मशीनें बनती और निर्यात होती थी । बाद में चीन से मंगाई जाने लगीं हैैं । एसोसिएशन के महासचिव नीरज पारिख का कहना है कि प्रिटिंग व पैकेजिंग की वाराणसी में दो हजार मशीनें हैं । साड़ी कारोबार से जुड़े हार्डवेयर, लैपटॉप, कंप्यूटर, कढ़ाई की मशीनें 95 फीसद चीन से ही आती हैं । ये मशीनें यहां बनाने के लिए सरकार भी साथ दे रही है ।


Subscriber

188579

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी