EPaper SignIn

गोंडा : अपहरण की सूचना पर पहुंची डायल 100 सिपाही की पिटाई
  • 151017631 - RAMSURAT RAJBHAR 0



गोण्डा(युपी) : जिले में एक बालिका को अपहृत करके गांव में छिपाए जाने की सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम के चालक को महिलाओं ने जमकर पीटा। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस मामले में दस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात डायल 100 पर कौडिया थाना क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने यह जानकारी दी कि उसकी बहन का अपहरण कर लिया गया है। उसको कोतवाली देहात के बेसिया चैन गांव में छिपाकर रखा गया है। इस सूचना पर मिश्रौलिया के पास मौजूद डायल 100 टीम के रामसिंह, लल्लन प्रजापति व महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। वहां पर शिकायतकर्ता पहले से मौजूद था। उससे जानकारी लेने के बाद अपहरण के कथित आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही थी। तभी शिकायतकर्ता ने बहन को दूसरे घर में छिपाने की बात बताई। इस पर लल्लन व महेंद्र वहां पर चले गए। राम सिंह वहीं पर जानकारी करने लगे। इसी बीच घर से निकलीं महिलाओं ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जब दोनों सिपाही मौके पर पहुंचे तो मारपीट कर रहे लोग भाग निकले। जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अंजली, सुंदरी, सुषमा, मिथिलेश, सोना व यशराजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात