नई दिल्ली धोनी की एंट्री ने उड़ाए डिकॉक की वाइफ के होश! Apple को देनी पड़ गई वॉर्निंग अलीगढ़ जब इंदिरा गांधी को युवाओं ने दी थी खून से बनी तस्वीर, भावुक हो गई थीं नेता नई दिल्ली Bajaj Chetak का किफायती वेरिएंट अगले महीने हो सकता है लॉन्च, केवल 1 लाख रुपये के करीब होगी कीमत नई दिल्ली प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर Rajkummar Rao ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने फिलर वर्क करवाया इस्लामाबाद बुशरा बीबी को खिलाया जा रहा टॉयलेट क्‍लीनर मिला हुआ खाना, इमरान खान का दावा नई दिल्‍ली MS Dhoni ने लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर नई दिल्‍ली KL Rahul ने बताया थाला ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं नई दिल्ली Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान नई दिल्‍ली KL Rahul और Ruturaj Gaikwad को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, मैच में दोनों कप्‍तानों से हुई गलती नई दिल्ली थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर बगदाद ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह नई दिल्ली CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार
EPaper SignIn
नई दिल्ली - धोनी की एंट्री ने उड़ाए डिकॉक की वाइफ के होश! Apple को देनी पड़ गई वॉर्निंग     अलीगढ़ - जब इंदिरा गांधी को युवाओं ने दी थी खून से बनी तस्वीर, भावुक हो गई थीं नेता     नई दिल्ली - Bajaj Chetak का किफायती वेरिएंट अगले महीने हो सकता है लॉन्च, केवल 1 लाख रुपये के करीब होगी कीमत     नई दिल्ली - प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर Rajkummar Rao ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने फिलर वर्क करवाया     इस्लामाबाद - बुशरा बीबी को खिलाया जा रहा टॉयलेट क्‍लीनर मिला हुआ खाना, इमरान खान का दावा     नई दिल्‍ली - MS Dhoni ने लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर     नई दिल्‍ली - KL Rahul ने बताया थाला ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं     नई दिल्ली - Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान     नई दिल्‍ली - KL Rahul और Ruturaj Gaikwad को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, मैच में दोनों कप्‍तानों से हुई गलती     नई दिल्ली - थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर     बगदाद - ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह     नई दिल्ली - CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार    

शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्र 29 से, हाथी पर होगा माता का आगमन
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0

वाराणसी शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की पूजा-आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तक चलता है। इस बार इसका आरंभ 29 सितंबर से हो रहा है जो सात अक्टूबर तक चलेगा। पांच अक्टूबर को निशिथ व्यापिनी अष्टमी में महानिशा पूजन और बलिदान आदि होंंगे। छह अक्टूबर को सूर्योदय व्यापिनी अष्टमी में महाअष्टमी व्रत होगा। सात को अक्टूबर को महानवमी व्रत व हवनादि किया जाएगा। आठ अक्टूबर को विजय दशमी मनाने के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। दर्शन विधान अनुसार 29 सितंबर प्रतिपदा को शैलपुत्री दर्शन से लेकर सात अक्टूबर नवमी तक सिद्धिदात्री के दर्शन का विधान नियमित नौ दिनों तक चलता रहेगा। ख्यात ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी के अनुसार इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है जिसका फल अत्यधिक सुवृष्टि यानी अत्यधिक वर्षा और गमन भैंसा पर हो रहा है जिसका फल रोग-शोक विपत्ति इत्यादि माना जाता है। इस लिहाज से माता का आगमन अति शुभ और गमन अशुभ होगा। कलश स्थापन : आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 29 सितंबर को कलश स्थापन और ध्वजारोपण के लिए शुभ समय प्रात: 6.04 से 9.45 बजे तक है। इस समय में जो लोग कलश स्थापन न कर पाएं वे 11.23 से 12.11 बजे के बीच यह कार्य कर सकते हैं। पूजन विधान : नवरात्रारंभ तिथि प्रतिपदा यानी 29 सितंबर को प्रात: तैलाभ्यंग स्नानादि कर तिथिवार नक्षत्र, गोत्र, नाम आदि लेकर मां पराम्बा के प्रसन्नार्थ प्रित्यर्थ प्रसाद स्वरूप दीर्घायु, विपुल धन, पुत्र- पौत्र, श्रीलक्ष्मी, कीर्ति, लाभ, शत्रु पराजय समेत सभी तरह के सिद्यर्थ शारदीय नवरात्र में कलश स्थापन, दुर्गा पूजा और कुमारिका पूजन करूंगा का संकल्प करना चाहिए। गणपति पूजन, मातृका पूजन, नांदी श्राद्ध इत्यादि के बाद मां पराम्बा का षोडशोपचार या पंचोपचार पूजन करना चाहिए। मान्यता : शारदीय नवरात्र का महात्म्य वैदिक काल से है। मार्कंडेय पुराण में देवी का महात्म्य दुर्गा सप्तशती द्वारा प्रकट किया गया है। वहां वर्णित है कि शुंभ-निशुंभ व महिषासुर आदि तामसी प्रवृत्ति वाले असुरों का जन्म होने से देवता दुखी हो गए। सभी ने चित्त शक्ति से महामाया की स्तुति की। देवी ने वरदान दिया कि-डरो मत, मैं अचिरकाल में प्रकट हो कर इस असुर पराक्रमी असुरों का संहार करूंगी। तुम देवों का दुख दूर करूंगी। मेरी प्रसन्नता के लिए तुम लोगों को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से घट स्थापन पूर्वक नवमी तक नौ दिन पूजा करनी चाहिए। इस आधार पर नवरात्र का महत्व अनादि काल से चला आ रहा है। बोले ज्‍योतिषी : नवरात्र इस बार पूरे नौ दिन का है। इसका आरंभ 29 सितंबर से हो रहा है। प्रतिपदा से लेकर नवमी तक नियमित व्रत व दर्शन विधान चलेंगे।

Subscriber

173823

No. of Visitors

FastMail