सड़क, पोल शिफ्टिंग व इंटरलॉकिंग टायल्स का किया शिलान्यास
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
उतराखंड के गदरपुर में शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने इंटरलोकिंग टायल्स, विद्युत पोल एवं करीब 6 किमी. सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। जिसकी लागत करीब 490.82 लाख है। उनके द्वारा नगर में हाईटेक शौचालय, 33केवी का पॉवर हाऊस बनाये जाने की भी घोशणा की गयी। सोमवार को मुख्य मार्ग थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय ने नगर को सौन्दर्यकरण करने के उद्देश्य से शिलान्यास सहित कई घोषणायें की। इस दौरान पांडेय जी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास को रुकने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर में शीघ्र ही हाईटेक शौचालय का निर्माण करवाया जायेगा। इस मौके पर राजेश गूम्बर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गूम्बर, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, मनीश फुटेला, अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह, कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय मौजूद रहे है|