जन अभियोग निवारण शिविर का आयोजन
- 151018477 - DEEPAK KUMAR SHARMA
0
पश्चिम बंगाल के नारायणगढ़ ब्लॉक के जिला शासक डॉ रश्मि कमल, आई.ए.एस की अगुवाई में एक जन अभियोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिला शासक प्रणब बिस्वास, उत्तम अधिकारी, श्रीमती प्रतिमा दास, सौर मंडल, श्रीमती अरुंधती भौमिक, के अलावा खड़गपुर के एस.डी.ओ सुदीप सरकार, मिदनापुर सदर से दिन्नारायन घोष एवम घटाल से असीम पाल भी जन अभियोग निवारण हेतु उपस्थित थे। जहा हजारों की संख्या में लोग अपनी अपनी समस्या को लेकर आए। जिलाशासक ने बताया कि ढेरों समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। मुख्य रूप से समस्याओं को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जा रहा है। जिसमे पुलिस प्रशासन से भी संबंधित समस्या आ रही हैं और उसके लिए उच्च अधिकारियों को कहा गया है कि यथाशीघ्र लोगों की कठिनाइयों का समाधान करें।