EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

पू्र्व सीएम वसुंधरा राजे बोलीं- कांग्रेस ने 50 साल में अपनी जेब में पैसा रखा, गरीबी हटाने का काम नहीं किया
  • 151045426 - NEETU SINGH 0

जयपुर. सोमवार को जयपुर सीट से प्रत्याशी रामचरण बोहरा की नामांकन रैली में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के न्याय योजना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 72 हजार गरीबों को देंगे। तभी होगा न्याय। मैं पूछना चाहती हूं की 55 साल से ये क्या कर रहे थे। राज तो इन्ही का था। अब 72 हजार का वादा कर आप वही काम करने जा रहे हो जो आपने संपूर्ण किसान का संपूर्ण कर्जा माफ करने का किया था। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमने डिजिटल इंडिया के जरिए पैसा सीधे खाते में पहुंचाने का काम किया। इधर-उधर पैसा नहीं गया। और ये जिस तरह से 50 साल से चलते आ रहे हैं। अपनी जेब में पैसा जरूर रखा, लेकिन गरीब को गरीबी रेखा से हटाने का काम नहीं किया।वसुंधरा राजे ने कहा कि ये ऐसा चुनाव है जिसमें हमें तय करना है कि भारत देश की शक्ति को मजबूत करना। भारत के सैनिकों का सम्मान उन्हे वापस लौटाना। देशवासियों की इज्जत को बनाए रखना। अगर हम ये चुनाव जीतेंगे तो ये सब चीजें उन्हे वापस देंगे। मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। मैं सहकार भवन के पुल से गुजर रही थी। एक पोस्टर लगा था जिस पर लिखा था गरीबी पर वार करेंगे। 72 हजार गरीबों को देंगे। तभी होगा न्याय। मैं पूछना चाहती हूं की 55 साल से ये क्या कर रहे थे। राज तो इन्ही का था। अब 72 हजार का वादा कर आप वही काम करने जा रहे हो जो आपने संपूर्ण किसान का संपूर्ण कर्जा माफ करने का किया था। जो आपने बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपए देने की घोषणा की थी। उसी तरह ये मामला आपके पास उस पुलिया पर रखा है। भाजपा के कार्यकर्ता पूछे कि वो कर्जा माफ नहीं हुआ। वो 3500 रुपए नहीं मिले। ये 72 हजार कहां से आएंगे। जब एक प्रदेश में आप नहीं कर सके तो पूरे देश में 72 हजार रुपए बैंक अकाउंट में दे पाएंगे। वसुंधरा राजे ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार को किसी ने हटाने का काम किया है तो वो मोदी जी ने किया है। हमने डिजिटल इंडिया के जरिए पैसा सीधे खाते में पहुंचाने का काम किया। इधर-उधर पैसा नहीं गया। और ये जिस तरह से 50 साल से चलते आ रहे हैं। अपनी जेब में पैसा जरूर रखा, लेकिन गरीब को गरीबी रेखा से हटाने का काम नहीं किया। देश मे इतनी बड़ी इमरजेंसी हुई। इस दौरान देश में इतने सारे लोगों को जेल में डाला। उनके साथ क्या क्या किया। तब कहां गया था न्याय। उस बार न्याय की बात सोची की नहीं सोची। हमने जो वादे किए थे हमने उसे पूरे करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। नरेंद्र मोदी ने एक प्रदेश में 80 लाख शोचालय खोलने का काम किया। जिसके साथ मुद्रा योजना के अंदर जो वादा किया था वो पूरा करने की कोशिश की। अगर पांच साल के अंदर कोई इतना काम कर सकता था तो आने वाले सालों में हमारा देश बदल नहीं जाएगा। कांग्रेस के नेताओं को कुर्सी पसंद है, एसी कमरे में बैठना और हवाई यात्रा पसंद है। इन्हें जनता के बीच में जाना पसंद नहीं है। हम जनता की समस्याओं को जानने और उसके समाधान के लिए उनके बीच गये, तीन-तीन यात्राएं निकालीं।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail