EPaper SignIn

युवक की गोली मारकर हत्या
  • 151018288 - LAKSHMAN KUMAR 0



आजमगढ़ जिले के दीदारगंज चौराहा के पास एक बीयर की दुकान के सामने गुरुवार को देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची दीदारगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। जौनपुर जिले के खेतासराय थानान्तर्गत मुस्तफाबाद गांव निवासी शफीक पूत्र अलीअहमद उर्फ मदारन शेख घर से दीदारगंज गया था। बताया जाता है कि सायं सात बजे के करीब शफीक अपने एक अन्य साथी के साथ दीदारगंज चौराहे पर स्थित एक बीयर की दुकान पर गया। जहां से बीयर लेने के बाद वह अपने साथी के साथ बाहर चला गया। बीयर की दुकान का सेल्समैन शौच के लिए दुकान में सिटकनी लगाकर बाहर चला गया। जाते समय उसने बगल के अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन से दुकान देखते रहने को कहा। कुछ देर बाद अचानक गोली की आवाज सुनकर लोग चौंक पड़े। एक युवक ने शफीक को लक्ष्य बनाकर गोली चलाई। शफीक जान बचाकर बियर की दुकान की तरफ भाग लिया। और दुकान की सिटकनी खोलकर अंदर घुस गया। हमलावरों ने दुकान में घुसकर शफीक को दोबारा गोली मार दी। और गोली मारने के बाद फरार हो गये। जबतक लोग उपचार के लिए उसे किसी अस्पताल में ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद दीदारगंज चौराहे की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गयी। समाचार लिखे जाने तक शफीक को गोली किसने और क्यों मारी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्र. ब्युरो फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जौनपुर

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail