न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए की महेंद्र सिंह धोनी की पैरवी
- 151045426 - NEETU SINGH
0
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले के रूठ जाने को लेकर पूरा देश परेशान है. हालांकि, अब भी उनके फैन्स और दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ी धोनी का समर्थन कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करने वालों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टेफिन फ्लेमिंग भी शामिल हैं. जब एक तरफ धोनी की परफॉर्मेंस को लेकर जमकर आलोचना की जा रही है, ऐसे में फ्लेमिंग उनके समर्थन में आगे आए हैं.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि 2019 के वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं और उन्हें टीम में शामिल किया ही जाना चाहिए.