प्योंगयांग उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी नई दिल्ली 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द नई दिल्ली हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे नई दिल्ली बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार नई दिल्‍ली Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा कोझिकोड केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी हैदराबाद हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत
EPaper SignIn
प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत    

जिला बार एसो. के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने दिवाकर पांडे पावेल कोषाध्यक्ष तो सर्वेश बने सचिव
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0

फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में दिवाकर पांडे लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बन गये हैं। बुधवार को अध्यक्ष समेत दस पदों पर चुनाव संपन्न हो गया। सुबह 11 बजे से देर रात तक मतगणना हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद समर्थकों ने सभी का स्वागत किया। बीते बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के 10 पदों पर 588 मतदाताओं में से 554 मतदाताओं ने मतदान किया था। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से बार भवन में चुनाव पर्यवेक्षक बार काउंसिल ऑफ इंडिया नैनीताल से आए पर्यवेक्षक एमएस कोरंगा की देखरेख में मतों की गणना हुई जो देर रात तक चली। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर दिवाकर पांडे ने 308 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी 181 मत पाने वाले संजीव फौगाट को 127 मतों से हराया। प्रीतम लाल को 22 एवं वीरेंद्र कुमार गोस्वामी को 30 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र ने 248 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अखलाक अहमद को 161 और धर्मेंद्र कुमार शर्मा को 131 मत मिले। सचिव पद पर सर्वेश कुमार सिंह 261 मतों के साथ विजयी हुए जबकि जसवंत सिंह को 181 और रघुवीर सिंह रावत को 100 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर पावेल कठायत ने 311, जबकि सर्वेश बाबू को 218 मत प्राप्त हुए। इस आधार पर पावेल कठायत ने 93 वोटों से विजय प्राप्त की। इसके अलावा कलेक्ट्रेट उपाध्यक्ष पद पर विष्णु कुमार मंडल, उप सचिव पद पर विकास तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर गौरव मिढढा, लेखा परीक्षक पद पर आशीष त्रिपाठी के अलावा वरिष्ठ सदस्य पद पर अमित छाबड़ा, अखिलेश कुशवाहा और कनिष्ठ परविंदर सिंह, जय प्रकाश गंगवार, संजीत बढ़ाई ने जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी सीपी जोशी ने सहायक चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र सिंह डंग व चंचल बाला ने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। मतदान परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

Subscriber

173837

No. of Visitors

FastMail