यूपी प्रयागराज। लोकसभा फूलपुर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने विधान सभा फाफामऊ व सोंरांव विधान सभा चुनाव कार्यालय वैदिक रीति रिवाज से उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर जिला अध्यक्ष कविता पटेल, लोकसभा चुनाव संयोजक गुरु प्रसाद मौर्य, लोकसभा चुनाव प्रभारी बालेन्दु मणि त्रिपाठी, विधान सभा चुनाव संयोजक तुलसी राम सरोज, विधान सभा प्रभारी प्रशांत केशरी, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पाण्डेय, कन्हैया लाल पाण्डेय पार्षद आरती कुशवाहा, विधान सभा सोंरांव चुनाव संयोजक आर पी पटेल , विधान सभा चुनाव प्रभारी शिव कुमार चौरसिया, सदस्य विधान परिषद निर्मला पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष कविता पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा के कारण हम सभी मिलकर लोकसभा फूलपुर प्रत्याशी प्रवीण पटेल को भारी बहुमत से विजयी बनाकर संसद में भेजने का काम करेगें।
लोकसभा संयोजक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रवीण पटेल बहुत ही सरल व्यक्तित्व और बहुत ही परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बीच निरन्तर बने रहने वाले हैं। मोदी जी के विकास की रथ से लोकसभा फूलपुर को और अधिक समृद्धि बनाने का काम करेगें।
कार्यक्रम में बहरिया ब्लाक प्रमुख शशांक मिश्र, सोंरांव ब्लाक प्रमुख प्रदीप पासी, पूर्व ब्लाक प्रमुख म ऊआईमआ सुधीर मौर्य, पूर्व सोंरांव ब्लाक प्रमुख आलोक पाण्डेय, सहसों ब्लाक प्रमुख गीता सिंह मण्डल जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल,किरन त्रिवेदी, जिला मंत्री अमरजीत मौर्य, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विजय पटेल, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा आशीष भारतीया सहित मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, विधान सभा चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी प्रकोष्ठ व विभाग के पदाधिकारी, क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने दिया। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265