बांदा तपते बुंदेलखंड में अब चढ़ेगा सियासी पारा सासाराम उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका जम्मू गर्मी करने लगी हाल बेहाल, वैष्णो देवी पर तपने लगे पहाड़; कश्मीर में भी पारा हाई जबलपुर पहले मंदिर में टेका माथा फिर घर में बम फेंककर की गोलीबारी, देहरादून तीन कानून में हो रहे बड़े बदलाव, ढांचा तैयार करने में जुटी पुलिस; 20 करोड़ रुपये का बजट जारी रांची फेसबुक पर रघुवर दास की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, पोस्‍ट के जरिए रोजगार का दिया प्रलोभन गाजीपुर अफजाल अंसारी के साथ बेटी नुसरत ने भी खरीदा पर्चा, कोर्ट तय करेगा कौन लड़ेगा चुनाव नई दिल्ली BSP से सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया, मायावती के लिए लिखा भावुक पोस्ट
EPaper SignIn
बांदा - तपते बुंदेलखंड में अब चढ़ेगा सियासी पारा     सासाराम - उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका     जम्मू - गर्मी करने लगी हाल बेहाल, वैष्णो देवी पर तपने लगे पहाड़; कश्मीर में भी पारा हाई     जबलपुर - पहले मंदिर में टेका माथा फिर घर में बम फेंककर की गोलीबारी,     देहरादून - तीन कानून में हो रहे बड़े बदलाव, ढांचा तैयार करने में जुटी पुलिस; 20 करोड़ रुपये का बजट जारी     रांची - फेसबुक पर रघुवर दास की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, पोस्‍ट के जरिए रोजगार का दिया प्रलोभन     गाजीपुर - अफजाल अंसारी के साथ बेटी नुसरत ने भी खरीदा पर्चा, कोर्ट तय करेगा कौन लड़ेगा चुनाव     नई दिल्ली - BSP से सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया, मायावती के लिए लिखा भावुक पोस्ट    

मोदी योगी के डर के कारण आतंकवादी बिलों में दुबके हैं: स्वतंत्र देव सिंह
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 0



यूपी प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के तहत मंगलवार को फूलपुर लोकसभा 51 के केंद्रीय चुनाव कार्यालय जार्ज टाउन क्लब में सोशल मीडिया वालेंटियर्स सम्मेलन को संबोधित करने आए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया की आज के समय में महत्वपूर्ण भूमिका है। जनता का सीधा जुड़ाव सोशल मीडिया से है और कोई भी बात घटना तुरंत लोगों तक पहुंच जाती है। भाजपा के सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और चुनाव के इस काल में उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती हैं। जनता तक पार्टी एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों योजनाओं एवं उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी के सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स की है।

कांग्रेस सपा बसपा पर निशाना

सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के इतिहास को बताते हुए कहा कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेई जैसे ऋषियों मुनियों के व्यक्तित्व वालों के त्याग बलिदान से खड़ी हुई पार्टी है जिसमें वंशवाद नहीं अपितु कार्यकर्ता निर्माण का सिद्धांत है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष ने अपने परिवार के लोगों को चुनाव मैदान में उतारा है, कन्नौज से सपा अध्यक्ष ने अपने भाई को टिकट दिया है इससे सिद्ध होता है कि वंशवाद की बेल को पालने पोसने वाले कौन हैं। जबकि भाजपा में एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सकता है। एक आम कार्यकर्ता पार्टी में उच्च पद प्राप्त कर सकता है। अनुशासन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मंच सपा बसपा में टूटते हैं जबकि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज अयोध्या की सूरत बदल गई है। आज अयोध्या पहुंचने पर लगता है की जापान पहुंच गए हैं। मोदी योगी की शान में कसीदे पढ़ते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगीदिन रात देश के लिए काम करते हैं उनका चले तो जनता को चम्मच से भोजन कराएं। मोदी योगी के डर के कारण आतंकवादी बिलों में दुबके हैं। आज कश्मीरी मुस्लिम लड़कियां डाक्टर इंजीनियर बन रही हैं और कश्मीरी मुस्लिम पुलिसवाला देश के लिए बलिदान हो रहा है। कश्मीर की आबोहवा बदल चुकी है। विपक्ष का कथित एजेंडा नहीं चलेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी संसद में अटल जी का उपहास उड़ाया था आज वही कांग्रेस हाशिए पर है। इस पार्टी ने हिंदुओं और हिंदू धर्म से संबंधित स्थलों को हमेशा नष्ट करने का कुचक्र रचा है। 2014 के पहले देश में कहीं भी बम विस्फोट आतंकवादी हमले का भय रहता था लेकिन 2014 के बाद केन्द्र में नरेंद्र मोदी के आने के बाद आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं अब देश में अमन चैन का माहौल है। योगी सरकार में यूपी में अब अंधेरे में भी मातृ शक्ति सुरक्षित है।
भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि उसके कार्यकर्ताओं के लिए मां समान है और मां पर कोई आंच न आए इसके लिए कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहता है। आज दुनिया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा मान चुकी है। कतर में भारतीय नौ सैनिकों की फांसी की सजा रद्द हुई तो ये नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का दम था। हम पूरे विश्व की चिंता करते हैं क्योंकि वसुधैव कुटुंबकम् हमारा ध्येय है।

संचालन समिति की बैठक घर घर कुंडी खटखटाएंगे कार्यकर्ता

सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स सम्मेलन के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फूलपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर चुनावी रणनीतियों पर चिंतन मंथन किया। भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय में जार्ज टाउन क्लब में आहूत की गई बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने संचालन समिति को चुनाव तक चैन से न बैठने की अपील की और पूरे जी जान से चुनाव अभियान में जुट जाने का आह्वाहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनाव जीता जा सकता है इसलिए बूथ अध्यक्ष युद्ध स्तर पर जुट जाएं। कार्यकर्ता घर घर कुंडी खटखटाएं और ये अभियान विधानसभा से लेकर मंडल स्तर तक चलना चाहिए। पार्टी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में लोगों कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर चाय पर चर्चा का अभियान चलाएं और एक दिन में कम से कम 25 घरों में चाय पर चर्चा के लिए संपर्क करें। फूलपुर लोकसभा के कुल 25 मंडलों में ये अभियान चलाया जायेगा। जिले के पदाधिकारी प्रतिदिन किसी न किसी गांव में जाकर संपर्क करेंगे। बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसकी तैयारी शुरू कर दी जाए।प्रचार सामग्री को बूथ व शक्ति केंद्र तक पहुंचाया जाय। विधानसभा प्रभारी प्रतिदिन अपने क्षेत्र में दौरा कर चाय पर चर्चा करेंगे।लोकसभा फूलपुर के कुल 415 स्थानों पर नुक्कड़ सभा की योजना तैयार की गई है। जातिगत आधार पर की वोटर निकालने की रणनीति बनाई गई।

कैबिनेट मंत्री का स्वागत

इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में लखनऊ से प्रयागराज आते समय तेलियरगंज चौराहे पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल, फूलपुर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी, गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, फूलपुर लोकसभा संयोजक विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, निर्मला पासवान, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, अनुज सिंह परिहार, अनीता त्रिपाठी, सुरेंद्र चौधरी, अनामिका चौधरी, सोशल मीडिया संयोजक हनुमान पांडेय, नीरज पांडेय, पीयूष जायसवाल, राम जी शुक्ला, देवेश सिंह, आनंद जायसवाल, देवेंद्र नाथ मिश्र, राजेश पटेल, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, नीलू शुक्ला, राजेश गोंड, रोहित जायसवाल, आनंद वैश्य सुदर्शन, आनंद दुबे, शिवा त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी, अविनाश दुबे, अवनीश तिवारी, भोला सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विवेक मिश्र मीडिया प्रभारी भाजपा प्रयागराज महानगर। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265


Subscriber

173837

No. of Visitors

FastMail

बांदा - तपते बुंदेलखंड में अब चढ़ेगा सियासी पारा     सासाराम - उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका     जम्मू - गर्मी करने लगी हाल बेहाल, वैष्णो देवी पर तपने लगे पहाड़; कश्मीर में भी पारा हाई     जबलपुर - पहले मंदिर में टेका माथा फिर घर में बम फेंककर की गोलीबारी,     देहरादून - तीन कानून में हो रहे बड़े बदलाव, ढांचा तैयार करने में जुटी पुलिस; 20 करोड़ रुपये का बजट जारी     रांची - फेसबुक पर रघुवर दास की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, पोस्‍ट के जरिए रोजगार का दिया प्रलोभन     गाजीपुर - अफजाल अंसारी के साथ बेटी नुसरत ने भी खरीदा पर्चा, कोर्ट तय करेगा कौन लड़ेगा चुनाव     नई दिल्ली - BSP से सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया, मायावती के लिए लिखा भावुक पोस्ट