यूपी मथुरा। भरतपुर गेट स्थित जागेंद्रनाथ बालाजी मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में प्रात: बालाजी महाराज का भव्य पंचामृत अभिषेक किया गया, तदुपरांत बाल भोग व जन्म आरती हुई। मंदिर महंत दीपक शास्त्री ने बालाजी महाराज का चांदी व सोने के आभूषणों से मनोहारी श्रृंगार किया। स्वर्ण छत्र धारण कराया गया। दोपहर में हवन यज्ञ एवं ब्राह्मण सेवा की गयी। सायं भव्य फूल बंगला सजाया गया एवं छप्पन भोग अर्पित किये गए। देर रात तक दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। अनवरत भंडारे का आयोजन हुआ। रात्रि में महा आरती की गयी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा. उमंग शर्मा, पंडित अमित भारद्वाज, अनुराग गोयल, राजू अग्रवाल, नितिन मंगल, अभि बंसल, राजीव गिलट, वीरेंद्र चूने वाले, गौरव करांची वाले बाबू भाई विकास तिवारी पीयूष अग्रवाल मानसिंह होलकर हर्ष अग्रवाल ज्योति अग्रवाल सोनू पंडित मनोज पंडित आदि उपस्थित थे। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 151168597
20240424115819826415830.mp4
20240424115822886786058.mp4
20240424115823652861542.mp4
20240424115830993544011.mp4
2024042411583611327808.mp4