प्योंगयांग उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी नई दिल्ली 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द नई दिल्ली हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे नई दिल्ली बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार नई दिल्‍ली Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा कोझिकोड केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी हैदराबाद हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत
EPaper SignIn
प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत    

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी सीतापुर का बजा डंका प्राची निगम,शुभम वर्मा ने किया टॉप
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0



यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि बालिकाएं बालकों से आगे हैं। हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में भी बालिकाओं ने अपनी साख जमाई है। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। 20 अप्रैल को बोर्ड ने दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम जारी किया है। वहीं इस बार का परीक्षा परिणाम भी हाईस्कूल का 89.55 प्रतिशत रहा है। इस बार की हाईस्कूल की टॉपर सीतापुर की प्राची निगम रही है। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 93.40 फीसदी बालिकाओं और इंटरमीडिएट में कुल 86.50 बालकों ने परीक्षा पास की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। हाईस्कूल में सत्र 2023-24 में 29 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ होकर 4 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल शनिवार को दोपहर दो बजे जारी किया। 

हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में इस बार छात्राओं ने ही कब्जा किया हुआ है। टॉप-3 में छात्राएं ही छाई हुई हैं। सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में अपना स्थान बनाया। वहीं दूसरे स्थान पर 98.33 प्रतिशत अंक पाकर फतेहपुर की दीपिका सोनकर रहीं। तीसरे स्थान पर सीतापुर की नव्या सिंह, सीतापुर की स्वाति सिंह, जालौन की दीपांशी सेंगर और प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी रहे।
 
अब बात करते है इंटर के परिणाम की 
 
यूपी बोर्ड की 12 की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ हुई थीं, जो कि 4 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च को पूरा हुआ था। परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन को लेकर इस बार यूपी बोर्ड ने खास सख्ती बरती थी। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से एक लाख 39 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 82.60 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शुभम वर्मा ने 500 में से 489 मार्क्स हासिल किए।
 
दूसरे स्थान पर छह छात्र
वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से छह बच्चे हैं, जिनमें बागपत के विशु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा और कशिश मौर्य, सिद्धार्थनगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया के सुजाता पाण्डेय हैं। इस सभी छह छात्रों ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिन्हें 488 मार्क्स मिले।
 
तीसरे स्थान पर पांच छात्र
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में पांच छात्रों ने 487 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनमें सीतापुर की शीतल वर्मा, रायबरेली की कशिश यादव, कानपुर नगर के आदित्य कुमार यादव, फतेहपुर के अंकश विश्वकर्मा और सिद्धार्थनगर की पलक सिंह शामिल हैं।
 
पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट
इस साल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट साल 2023 के रिजल्ट से बेहतर रहा। इस बार यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट का परिणाम 82.60 प्रतिशत रहा। जबकि गत सत्र में इंटरमीडिएट का परिणाम 75.52 प्रतिशत रहा था। हालांकि बीते साल भी लड़कों के मुकाबले इंटर में लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। इंटरमीडिएट परीक्षा में 69.34 लड़के और 89 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं।


Subscriber

173836

No. of Visitors

FastMail

प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत