अनियंत्रित एंबुलेंस झोपड़ी में घुसी एक की मौत
- 151120193 - VINOD KUMAR
0
यूपी बांदा। अनियंत्रित एंबुलेंस कार सड़क किनारे बसे लोहगढियों की झोपड़पट्टी में जा घुसी। जिसमें सो रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इलाज को ले जाते वक्त गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर पाकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाने में दी गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया मृतक विमला के लड़के गोविंद ने बताया कि घटना 5:15 बजे भोर की है। जब मां बेटी एक ही चारपाई पर झोपड़ी के अंदर सो रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित एंबुलेंस मौत का साया बनकर उन पर टूट पड़ी। गाड़ी के नीचे दबी मां बहन को बड़ी मुश्किलों बाद निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। तथा विमला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक विमला के चार लड़के लड़की है जिनमें घायल ममता तीसरे नंबर की संतान हैं। घटना बाद से चालक फरार हो गया है। देखे कमासिन से विनोद कुमार की रिपोर्ट 151120193