EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

ग्राम प्रधान आदि से वीडियो कॉफ्रेंसिंग राज मंत्री
  • 151041394 - YOGESH KUMAR 0

फिरोजाबाद। सात अगस्त को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान आदि से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त पंचायत के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीडीओ द्वारा इस बाबत ब्लाक स्तर के सभी प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को जरूरी व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज विभाग के मंत्री जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के घटक जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख एवं ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों से पंचायत सशक्तीकरण विषय में सीधे संवाद करेंगे। शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी सात अगस्त को होने वाले संवाद कार्यक्रम के दौरान गत वर्षों में पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, बाल मैत्री एवं नानाजी देशमुख पुरस्कार से सम्मानित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार लोगों को शामिल किया जाएगा। सात अगस्त को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये सुबह साढे़ ग्यारह बजे से डेढ़ बजे के मध्य होने वाले संवाद कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने सभी ब्लाक व पंचायत स्तर पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये होने वाले संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण एवं विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail