दो दिन नरमी के बाद उफान पर सरयू
- 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA
0
बिल्थरारोड (बलिया) : सरयू के जलस्तर में पिछले चार दिनों से जारी नरमी के बाद नदी ने फिर से रौद्र रूप ले लिया है। नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव तेज हो गया। महज आठ घंटे में नदी में 14 सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज किया और शुक्रवार दोपहर 11 बजे से नदी में बढ़ाव 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा हो गया। तुर्तीपार जल आयोग के अधिकारियों के अनुसार नदी का जलस्तर शुक्रवार दोपहर 11 बजे तक 64.250 मी. दर्ज किया गया। यह खतरा निशान 64.01 मीटर से 24 सेंटीमीटर ऊपर है। विभाग की मानें तो नदी के जलस्तर में अब कुछ दिन तक बढ़ाव होना तय है। नदी इस बार बिल्थरारोड के तटवर्ती इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान मुजौना, तुर्तीपार की मल्लाह, यादव बस्ती में कर रही है।