46 स्वस्थ होकर घर लौटे, 46 नए पॉजिटिव मिले
- 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA
0
बलिया : कोरोना संक्रमण जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसी गति से संक्रमण के शिकार मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। शुक्रवार को नए 46 पॉजिटिव केस मिले तो 46 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी गए। इस तरह अब तक कोरोना संक्रमण के शिकार 787 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 1694 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। इनमें से 16 की मौत हुई है। अभी एक्टिव केस की संख्या 891 है। अब तक 23392 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, इसमें 20328 की रिपोर्ट आ चुकी है। वहीं 2064 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
-
होम आइसोलेशन में 433 मरीज
इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण के शिकार 891 मरीजों में से 433 मरीज होम आइसोलेशन हैं। जनपदीय अस्पताल में 51 मरीजों का उपचार चल रहा है। जेल आइसोलेशन में 218 मरीज हैं। बलिया के 22 मरीजों का उपचार अन्य जनपदों में हो रहा है। वहीं पोर्टल पर प्रक्रियागत 167 मरीज हैं। कोरोना मरीजों के लिए जनपद में 555 बेड रखे गए हैं, इनमें अभी 504 बेड खाली हैं। सीएचसी बसंतपुर में 37 मरीजों को रखा गया है, वहीं 14 मरीजों का उपचार शहीद मंगल पांडेय महिला महाविद्यालय नगवा में चल रहा है।