EPaper SignIn

नेपाल में नकली भारतीय नोट चलाने के गिरोह का भंडाफो
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0



महराजगंज , जेएनएन । नेपाल के झापा जिले में रविवार को भारतीय जाली मुद्रा के अवैध कारोबार में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 75 हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं। जिसमें पांच सौ के तीन नोट एक ही नंबर के मिले। इसी आधार पर नेपाल पुलिस का शक गहराया और नकली नोट के बड़े समूहों का भंडाफोड़ हो गया है। पकड़े गए दोनों आरोपित नेपाल के रहने वाले हैं। झापा पुलिस प्रमुख कृष्ण प्रसाद कोइराला ने बताया कि एक आरोपित ने अपने बयान में खुलासा किया कि डेढ लाख रुपये का नकली नोट आधा कमीशन पर लोगों में बांटा जा रहा है। एसपी ने बताया कि जाली भारतीय मुद्रा के साथ कंबन नगर पालिका-तीन सुरंगा के एक सराफा व्यापारी मेट्रो श्रेष्ठ सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुद्राओं का सरगना कौन है, इसके बाद में पुलिस के पास कोई विशेष खंड नहीं है। नेपाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Subscriber

173762

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात