राष्ट्रीयक्रांति सेना के पदाधिकारियों हुई नियुक्ति
राष्ट्रीय क्रांति सेना के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
राष्ट्रीय क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेदारियां दी हैं जिसमें मुख्यतः मृत्युंजय कुमार को बिहार राज्य का प्रदेश अध्यक्ष, अनिल सोनकर मोनू को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, योनिश चन्द्र को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, वहीं जिलाध्यक्षों की बात करें तो सचिन कुमार को जिलाध्यक्ष चन्दौली एवं योनिश के स्थान पर धर्मचंद को जिलाध्यक्ष अमरोहा नियुक्त किया गया, वहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के सम्भाग प्रभारी भी नियुक्त किये गए जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री शिवांश मिश्रा को प्रभारी अवध सम्भाग, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सोनकर मोनू को प्रभारी पूर्वांचल सम्भाग एवं नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी योनिश चंद्र को प्रभारी पश्चिमांचल सम्भाग मनोनीत किया गया.