नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में अभियुक्त गिरफ
- 151109870 - RAJ KUMAR VERMA
0
मानपुर सीतापुर] नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में अभियुक्त गिरफ्तार # Accused arrested in case of rape of minor girl इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े नाबालिक बालिका संग हुए सामूहिक दुराचार के आरोपियों को मानपुर पुलिस ने 18 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया मुखबिर की सूचना पर पकरिया में जघन्य घटना के आरोपी जाहिद(35)पुत्र जय्याद, रासिद(22) पुत्र सफीउल्ला व सुहेल(28) पुत्र जब्बीर निवासी गण पकरिया को पड़ाव पुरवा मोड़ से सुबह 6बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
बताते चले उक्त आरोपियों ने शनिवार को धान की रोपाई कर रही 12 वर्षीय नाबालिक नाबालिग से दुष्कर्म सामुहिक दुराचार किया था। लहूलुहान व बेहोशी की हालत में बच्ची को छोड़ मौके से फरार हो गए थे। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। कामकाजी महिलाएं व बच्चियां घरों में दुबक गई थी। घटना स्थल पर तत्काल आलाधिकारियों ने पहुच कर मातहतों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
एस ओ का कहना है आरोपियों को आ0 स0 249/20धारा376DA भा0द0 वि0 व 5M/6डी पी एक्ट व 7 सी एल ए एक्ट व Sc/St एक्ट के तहत न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जै कृष्ण तिवारी, एजाज अहमद खान का0 विकल सिघ व म0 का0 लक्ष्मी शामिल रहे।