फरार शिवसेनाटकसालीकाचीफसुधीरसूरी इंदौरमें गिरफ्तार
- 151043902 - ABHISHEK MISHRA
0
पंजाब से फरार शिवसेना टकसाली का चीफ सुधीर सूरी इंदौर में गिरफ्तार
इंदौर. महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिवसेना (टकसाली) के चीफ सुधीर सूरी को पंजाब पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से रविवार को उसके समधी कालू पोंगा उर्फ हुकुम चौधरी के घर से गिरफ्तार किया। कालू लिस्टेड गुंडा रहा है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया।
आईजी विवेक शर्मा ने बताया कि सूरी शुक्रवार सुबह 7.30 बजे अमृतसर की फ्लाइट से इंदौर आया था। इसकी एसयूवी भी अमृतसर से पंजाब पुलिस को गुमराह करने के लिए सड़क मार्ग से बुलाई गई थी। उसे भी क्राइम ब्रांच ने जब्त कर पंजाब पुलिस को सौंपा है।
पंजाब पुलिस ने बताया कि आरोपी सुधीर सूरी ने औरतों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी का एक वीडियो वायरल किया था, जिससे पंजाब में साम्प्रदायिक माहौल बन गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अमृतसर पुलिस ने अभियान चलाया था। 8 जुलाई को उसका वीडियो वायरल होने के बाद से देश-विदेश में उसकी आलोचना होने लगी थी।