लाक डाउन सम्भले कुछ हालतों में भी मिले 6 कोरोनमरीज
- 151035279 - SHIKHANT VERMA
0
*सम्पूर्ण लॉकडाउन से सम्भले हालात, महज आधा दर्जन मिले संक्
*मऊ:* कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच रविवार को जनपद में पॉजिटिव मरीज तो निकले, लेकिन इनकी संख्या महज छह रहीं। राहत की बात यह रहीं कि शहर के संक्रमितों की तादाद जो काफी तेजी से बढ़ रहीं थी। उसमें एकाएक कमी आई हैं। आज शहर से मात्र दो मरीज मिले। इसमें औरंगाबाद से एक और मदनपुरा से एक की रिपोर्ट संक्रमित आई। वहीं एक मरीज बाल संरक्षण गृह का बन्दी रहा। इसी प्रकार तीन और मरीज पॉजिटिव मिले। जिनका सैंपल दूसरे जनपदों में लिया गया था
मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सतीशचंद्र सिंह के अनुसार अभी तक जनपद से कुल 9923 लोगों की रिपोर्ट भेजी गई। जिसमें 8295 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 8049 की रिपोर्ट निगेटिव आई तथा 259 पॉजिटिव मिले। जिसमें 122 मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। परंतु अभी भी 134 एक्टिव केस हैं।
डॉ सिंह ने बताया कि यूपी सरकार द्वारा लागू किए गए सम्पूर्ण लॉकडाउन एवं जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही घोषित लॉकडाउन से कोरोना का चेन तोड़ने में कुछ हद तक सफलता मिली हैं। उन्होंने लोगों से इसी तरह घरों में रहकर तथा सामाजिक दूरी का पालन कर कोरोना से लड़ी जा रहीं लड़ाई में सहयोग करते रहने की अपील की हैं।