EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

आपसी मतभेदों में ही मस्त भाजपा नेता क्या करवाएंगे शहर का विकास- अतिंदरपाल तिन्ना
  • 151050462 - VIJAY KUMAR 0

अबोहर ( विजय कुमार ) गत दिवस पूर्व ही भाजपा जिलाध्यक्ष धनपत सियाग द्वारा अपनी ही पार्टी के पार्षदों पर नगर परिषद बोर्ड पर काबिज होने के बाद भी बस स्टैंड की दुकानी की बोली न करवाने का मुद्दा उठाया था और अब विधायक नारंग द्वारा सुमन रानी को भाजपा दक्षिण मंडल महिला मोर्चा का महासचिव नियुक्त करना उन्हें भारी पड़ गया। इस विषय पर उन्ही की पार्टी के पार्षद व दक्षिण मंडल अध्यक्ष दलजीत तिन्ना ने इस नियुक्त को गलत बताते हुए रद्द किया व स्पष्ट कहा कि इस तरह की नियुक्ति करने का अधिकार विधायक नारंग के पास नही है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा यह नियुक्ति उन्हें विश्वास में लेकर नही की गई व अवैध तरीके से की गई है इसलिए इस नियुक्ति को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक को नियुक्त पत्र देने का कोई हक नही है। भाजपा नेताओं के आपसी मतभेदों पर यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंदरपाल तिन्ना का कहना है कि जो पार्टी अपने नेताओ को नही सम्भाल पा रही उनसे शहर का संभलेगा। श्री तिन्ना ने कहा कि बड़ी दुखद बात है कि कभी भाजपा के जिलाध्यक्ष द्वारा अपने ही पार्षदों पर आरोप लगाए जाते है और कभी  उन्हीं के पार्षद विधायक नारंग को उनकी सीमाएं याद करवा रहे है। उन्होंने कहा कि जो नेता जनता के काम करवाना तो दूर की बात आपसी मतभेदों में ही उलझे हुए है वह क्या शहर का विकास करवाएंगे। श्री तिन्ना ने कहा कि पहले भी श्रेय लेने की होड़ में ही भाजपा व अकाली नेताओं द्वारा अपने कार्यकाल के समय शहर का विकास नही करवाया गया और शहर वासियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था लेकिन अब जनता इनके भ्रमजाल में नही फसेंगी।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail