EPaper SignIn

उत्तर प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष अभियान
  • 151050057 - BHARAT SINGH SENGAR 0



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार से रविवार (10 से 12 जुलाई) तक पूरे उत्तर प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग, घर-घर जाकर सर्विलांस कार्य और रैपिड एंटीजन टेस्ट की प्रक्रिया को मिशन मोड पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अभियान के दौरान रोजाना 15 हजार से अधिक रैपिड एंटीजन टेस्ट करने को कहा है। साथ ही सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में अभियान की निगरानी करने की हिदायत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि कोविड-19 तथा अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान उन्होंने व्यापक स्तर पर सफाई और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास, ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभागों सहित अन्य संबंधित संस्थाओं के समन्वय से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने और एंटी लार्वा रसायनों के छिड़काव व फॉगिंग करने को कहा। साथ ही जल जमाव हटाने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के सभी इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। सीएम योगी ने रैपिड एंटीजन टेस्ट के साथ लैब टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सर्विलांस टीम और एंबुलेंस सेवा के बीच बेहतर तालमेल पर बल दिया ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीज को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा जा सके। तीन जिलों में भेजें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर, झांसी और वाराणसी की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन जिलों में भेजी जाने वाली विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम संबंधित जिले में प्रवास कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का कार्य करेंगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये जनजागरूकता पर जोर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों सहित सार्वजनिक स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी अपनाने तथा अनावश्यक घर से बाहर न निकलने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूक करने को भी कहा। पुलिस-प्रशासन रहे चौकन्ना : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक की अवधि में प्रभावी पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। इस अवधि में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण करने को कहा गया। पुलिस टीमों तथा पीआरवी 112 द्वारा गहन पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। यात्रियों को न हो असुविधा : विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार औद्योगिक गतिविधियां संचालित होती रहेंगी। मनरेगा सहित सभी वृहद निर्माण कार्य भी जारी रहेंगे। रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर आवागमन बना रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न होने देने के निर्देश दिए हैैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था करने को भी कहा है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी आदि मौजूद थे।

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात