EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

कंबोडिया ने कुत्ते के मांस के कारोबार पर लगाया प्र
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0

प्रत्येक साल कंबोडिया में 20 लाख से तीस लाख कुत्ते मांस के लिए मारे जाते हैं नोम पेन्ह। कंबोडिया में अंकोरवाट मंदिर के लिए प्रसिद्ध सिएम रीप प्रांत में कुत्ते के मांस के कारोबार को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पशु अधिकार समूहों का कहना था कि इस क्षेत्र में कुत्ते के मांस के कारोबार में खासी वृद्धि हुयी है। सिएम रीप प्रांत में अधिकारियों ने सोमवार को कुत्ते के मांस खरीदने, बिक्री और खाने के लिए कुत्तों के मारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि देश के अन्य हिस्सों में अब भी इसका कारोबार वैध है। दो पशु कल्याण समूहों ने एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि प्रत्येक साल कंबोडिया में 20 लाख से तीस लाख कुत्ते मांस के लिए मारे जाते हैं और सिएम रीप जानवरों की आपूर्ति का मुख्य स्रोत है और कभी-कभी तो यहां पालतू जानवर भी चुरा लिए जाते हैं। प्रतिबंध लगाने का संबंध पर्यटन स्थल के रूप में सिएम रीप की लोकप्रियता और पवित्र स्थल होने से जुड़ा है। अंकोरवाट मंदिर में सालाना 20 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। हालांकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से यहां पर्यटक अभी नहीं आ रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि कुत्ते वफादार जानवर हैं और वे घरों तथा खेतों की रक्षा करते हैं। कुत्ते के मांस के कारोबार को अमानवीय और खतरनाक बताने के साथ यह भी कहा गया है कि इससे बीमारियां फैल सकती हैं। हालांकि कंबोडिया के पुराने लोग आम तौर पर कुत्ते का मांस नहीं खाते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे दुर्भाग्य आता है लेकिन युवा लोगों में यह फैशन बन रहा है।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail