EPaper SignIn

पूर्व मंत्री पुर्वांचल के कद्दावर नेता राज किशोर स
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0



राजकिशोर सिंह के शामिल होने से पूर्वांचल में मजबूत होगी बसपा-सुबोध चन्द्र यादव !! लखनऊ स्थित पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह के आवास पर खलीलाबाद विधानसभा बसपा प्रभारी सुबोध चंद यादव ने पहुंचकर किया स्वागत !! कद्दावर नेता के रूप में पूर्वांचल में राजकिशोर सिंह की है पहचान !! पूर्व विधायक कप्तानगंज (बस्ती) दिग्गज नेता राना कृष्ण किन्कर सिंह व उनके पुत्र राणा नागेन्द्र प्रताप सिंह भी हुए बसपा में शामिल !! *संतकबीरनगर।* बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुबोध चन्द्र यादव ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री कद्दावर नेता राज किशोर सिंह के आवास लखनऊ मे पहुंच कर उनका स्वागत किया। सुबोध चंद्र यादव ने कहा कि ने कहा कि पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक कप्तानगंज (बस्ती) राणा कृष्ण किन्कर सिंह व उनके पुत्र राणा नागेन्द्र प्रताप सिंह के बसपा में शामिल होने से पूर्वांचल में पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्री यादव ने कहा कि राजकिशोर सिंह पूर्वांचल में कद्दावर नेताओं के रूप में जाने जाते है, ऐसे में उनके आने से कई दलो के नेता बसपा में शामिल होगें। सुबोध चन्द्र यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के शासन काल को उत्तर प्रदेश की जनता याद कर रहीं है। बसपा सरकार में सभी गरीबों, शोषितों, दलितों व समाज के सभी वर्गो को सम्मान मिलता था, लेकिन आज भाजपा सरकार में जाति व चेहरा देखकर लोगों का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी और उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग को प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान सरकार की कार्यशैली से उब गई, जगह-जगह लूट, हत्या, बलत्कार हो रहा है, लेकिन सरकार अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहीं है। एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे भ्रष्टाचारियों, अपराधियों व बाहुबलियों का बोलबाला है।

Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात