किसान मोर्चा ने दी युवाओं को जिम्मेदारी
- 151110606 - MOHAMMAD SHAHEED
0
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला के बाजपुर शहर में दर्जनों युवाओं को मनोनीत कर किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई, संपूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा की संस्तुति पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया, इस सभा में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया अनिल सेन द्वारा दर्जनों युवाओं को मनोनीत कर संगठन की जिम्मेदारी दी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि भाजपा के राज में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में लगातार वृद्धि कर किसानों को लूटा जा रहा है, किसान इसका जवाब आने वाले चुनाव में भाजपा को जरूर देंगे, इस सभा में सुरजीत अग्निहोत्री, राजेंद्र बेदी,र वि बरुआ, राजकिशोर, पूरन सिंह,आशीष काम्बोज, सुखजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। देखें बाजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट 110606