कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री
- 151109919 - CHANDRAKAMAL PATIDAR
0
धार जिले के बदनावर तहसील में विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित श्री कांतिलाल भूरिया बाला बच्चन जी पूर्व गृहमंत्री बालमुकुंद सिंह गौतम मंत्री पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विधायक मुरली मोरवाल विधायक रामलाल मालवीय व समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे वही श्री नाथ का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी में जाने से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरी थी अब हम फिर से कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बनाएंगे और 24 विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस एक रणनीति तैयार कर रही है भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में सौदेबाजी बनी है वह मंत्रिमंडल भी सौदेबाजी से तय हुए हैं पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भ्रष्ट भाजपा हमारे 15 माह के कार्यकाल की जांच पक्के तरीके से कराएं हमें कोई दिक्कत नहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने यह भी दावा किया है कि हम फिर से एक बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे
बदनावर से चंद्र कमल पाटीदार की रिपोर्ट