कर्नलगंज के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार
- 151109870 - RAJ KUMAR VERMA
0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मतिथि मनायी
कर्नलगंज, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, "एक राष्ट्र- एक विधान एक- निशान" के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राष्ट्रपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती नगर भाजपा संगठन ने सकरौरा ग्रामीण में मनायी। जयन्ती पर पौधरोपण करके वृक्षों की रक्षा का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष संजय गुप्ता, रामकुमार मौर्य, कन्हैयालाल वर्मा, आशीष गिरि, श्याम किशोर मिश्र, क्षेमेश्वर पाठक, वीरेन्द्र तिवारी, ओपी तिवारी, मुकेश वैश्य, अर्चित पाण्डेय आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर डा. मुखर्जी के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।