सपाईयो ने साइकिल चलाकर अखिलेश के कामो को बताया
- 151109870 - RAJ KUMAR VERMA
0
संतकबीरनगर - बृहस्पतिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर साइकिल से सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया का पत्र भी लोगों में वितरित किया। सपा कार्यकर्ता खलीलाबाद शहर, मीरगंज, बेलौहा, कांटे आदि जगहों पर साइकिल से यात्रा कर लोगों को सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहाकि देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम ने आमजन व किसान की कमर तोड़ दी है। सरकार को जिस पर लगाम लगाना चाहिए, उस पर नहीं लगा पा रही है। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने बताया कि बढ़ रही चोरी, हत्या, डकैती पर कोई लगाम नहीं है। रोजगार देने के बजाय आए दिन पेट्रोल व डीजल के दामों को बढ़ा कर जनता के सामने भाजपा सरकार हर दिन एक नई समस्या सरकार खड़ी कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव ने कहाकि सपा की सरकार में प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ था। इस मौके पर रमेश यादव, संतोष कुमार, राहुल यादव बादल, अमीर अली, आलोक पांडेय, अनवर अली, लवकुश, राजा अली आदि मौजूद रहे। इसी तरह से पूर्व विधान सभा प्रत्याशी आलोक यादव सोनू के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने चंगेरा मंगेरा, टेमा रहमत, सालेहपुर, केकरहों, केनौना कुर्थियां गांव में जाकर सपा की नीतियों को बताया। इसके साथ ही समाजवादी आह्वान पत्र को वितरित किया। इस अवसर पर शेषनाथ यादव, नीलमणि पांडेय, अजय पांडेय, राजेंद्र चैरसिया, ब्रह्मदेव यादव, रामरूप यादव आदि मौजूद रहे।