जिलाधिकारी से आवास के लिए फरियाद लगाई
- 151113347 - MOHIT KUMAR
0
बस्ती जिले में साकिन महसो पो0 महसों थाना लालगंज निवासी ज्योति विश्वकर्मा पत्नी रामराज विश्वकर्मा जनपद बस्ती ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ इस जर्जर मकान में रहती है। जब कभी तेज हवाएं चलती है, तो परिवार के सभी लोग सहम जाते हैं और छत की ओर ताकने लगते हैं। उन्हें डर सताने लगता है कि कहीं हवा से बची हुई छत भी न उड़ जाए। बारिश होने पर मकान की दीवारों के गिरने का खतरा बना रहता है। परेशानी में इस परिवार का दिन कट रहा है, लेकिन गांव के जनप्रतिनिधि को कभी इसकी समस्या नजर नहीं आई। ज्योति विश्वकर्मा का कहना है,''आवास न मिलने के कारण वह परेशान है खुद वह बच्चों के साथ जर्जज मकान में रहने को मजबूर है। उन्होने ने बताया कि पति, पत्नी व बच्चें आर्थिक तंगी के चलते जैसे-तैसे जीवन यापन कर रहे हैं। लॉकडाउन ने और कमर तोड़ दी आगे बरसात का मौसम देखकर घर की चिंता बढ़ गई है। सने बताया कि गर्मी तो जैसे तैसे कट जाती है। लेकिन बरसात का मौसम देखकर मन में संकट के बादल छा जाते हैं। बारिश होते ही पूरे घर में पानी टपकने लगता है। जर्जर मकान में रखे गए सारे सामान भीग जाते हैं। जब कभी रात में बारिश होती है तो पूरी रात भीगते हैं। रातभर नींद नहीं आती बच्चे रातभर रोते हैं। बस्ती कोतवाली से मोहित कुमार की रिपोर्ट 113347