साइकिल चलाकर सपा कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन
- 151113347 - MOHIT KUMAR
0
बस्ती -सपा नेता महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों ने साइकिल चलाकर लोगों को सरकार की गलत नीतियों के बारे में जानकारी दी।इस दौरान महेंद्र नाथ ने कार्यकर्ताओ के साथ गावों मे घर घर जाकर समाजवादी बुकलेट भी वितरण किया गया,अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान, व्यापारी, बेरोजगार सभी परेशान हैं। डीजल पेट्रोल में बेतहाशा मूल्य वृद्धि से महंगाई और बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। डीजल महंगा होने से किसान परेशान हैं। व्यापारी भी बदहाल हैं। बेरोजगारों के लिए रोजगार नहीं है।इस मौके पर रविन्द्र यादव,नन्दलाल कन्नौजिया, महेन्द्र यादव, राम अजोर मौर्य, राम प्रवेश यादव, अमरनाथ यादव, संजय यादव, साधु यादव, विजय कुमार, हरिओम यादव आदि लोग मौजूद रहे। बस्ती से मोहित कुमार की रिपोर्ट 113347