प्रशासन ने हॉटस्पाट को फिर कराया सील
- 151045302 - VIJAYA KUMAR
0
फास्ट न्यूज़ इंडिया संवाददाता चिरैयाकोट (मऊ) : नगर के महतवाना वार्ड में नाइजीरिया से आए युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोबारा सील कराया गया। उसकी 21 जून को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तत्कालीन उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर व सीओ नंदलाल मौके पर पहुंच हॉटस्पॉट को सील कराया था। लेकिल वहां तैनात पुलिस कर्मियों की लापवाही के चलते सप्ताहभर लोगों ने लगी बल्ली उखाड़ खेत में फेंक दी। महतवाना वार्ड में कुल चार कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। तीन मरीज पहले ही ठीक होकर घर आ गए थे। वहीं नाइजीरिया से आया युवक अभी भी एल-1 अस्पताल परदहां में भर्ती है। जो स्वस्थ हो कर दो दिन पूर्व घर लौट आया है। इस मामले को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने दोबारा 200 मीटर एरिया को सील कर दिया। हॉटस्पॉट एरिया के मुख्य सड़क को दोनों ओर बांस बल्ली से बैरिकेडिग कर दी गई।