भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फुंका पुतला
- 151112736 - KAMLESH PANWAR
0
भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का किया पुतला दहन।
कमलनाथ चीन का दलाल,भारत का गद्दार के लगाए नारे।
रतलाम जिले के पिपलौदा में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर पिपलौदा, सुखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,उपाध्यक्ष आकाश शर्मा,विकास धनगर,अतुल गोड़, सोनू व्यास सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने मध्यप्रदेश कांग्रेश पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कमलनाथ देश का गद्दार ,चीन का दलाल तकिया कलाम लिखा हुआ पुतला बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के नाका न 1 से वाहन रैली निकाली और पुराने बस स्टैंड पर पुतला दहन किया । इस दौरान कार्यकर्ताओ ने विरोध स्वरूप कमलनाथ चीन का दलाल,भारत का गद्दार के नारे भी लगाये।
बाइट- मुकेश मोगरा (भाजपा नगर अध्यक्ष)