EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

योग है तो स्वस्थ तन है तन है तो एकाग्र मन है:संघ
  • 151018477 - DEEPAK KUMAR SHARMA 0

मलांचा, खड़गपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा संघ के तत्वावधान मे विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में एक योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रेम हरि भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग सत्तर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।तीन घंटो तक चले इस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने अपने हुनर से सबको अचंभित कर दिया।इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध लोगों के अलावा स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।योग प्रशिक्षक स्वरूप दास ने कहा कि लगभग 28 वर्षों से वे योग सीखा रहे हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि योग के माध्यम से जटिल से जटिल रोगों का निवारण किया जा सकता है।वे छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक को योग सिखाते हैं।इस संघ के अध्यक्ष पी सोमनाथन ने कहा कि इस संघ का एकमात्र उद्देश्य समाज सेवा है।प्रबुद्ध लोगों में सकलदेव शर्मा, प्रह्लाद सिंह,अनुश्री बेहरा, गौतम भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे।संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के अलावा शिबू नायडू, अमित बाजपेयी,सोसिअल डिस्टनसिंग एवं कोरोना काल में सरकार द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करवा रहे थे।कोषाध्यक्ष टिंकू यादव ने फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने जिस तरह से योग को विश्व के कोने कोने तक पहुँचाया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।योग है तो स्वस्थ तन है और स्वस्थ तन में ही एकाग्र मन बसता है।हमारा कर्तब्य बनता है कि हम इसे घर घर, जन जन तक पहुँचाये।समाज सेवा को तत्पर ये संघ समाज के काम आ रहा है।मनुष्य ही मनुष्य के काम आता है।हम मानव यदि ठान लें कि एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होंगे तो अधिकांश समस्याओं का समाधान ऐसे ही हो जाएं।आने वाले समय में संघ समाज के दबे कुचले वर्गों की सेवा के लिए भी कटिबद्ध है।ज्ञातब्य हो कि इस संघ ने ही पत्रकारों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की थी। फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया के लिए पश्चिम बंगाल स्टेट इंचार्ज दीपक शर्मा की रिपोर्ट -018477.

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail