भाजपा ने बनाया उप्र के मुख्यमंत्री का जन्मदिन
रामपुर जिले की बिलासपुर में आज नगर की भाजपा अनूसूचित मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन बड़ी सादगी पूर्वक तरीके से मनाया। जिसमे योगी के चित्र के आगे माल्यार्पण करके उसके बाद केक काटा गया। उसके पश्चात इस शुभ अवसर पर गरीबो की सहायता भी की गई। तथा पार्टी को ओर मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर भाजपा अनूसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि, राजेन्द्र गंगवार, रवि राठौर, राहुल नरेश वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।