प्योंगयांग उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी नई दिल्ली 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द नई दिल्ली हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे नई दिल्ली बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार नई दिल्‍ली Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा कोझिकोड केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी हैदराबाद हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत
EPaper SignIn
प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत    

कोरोना मामले में मुम्बई से आगे निकल गई दिल्ली
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0

नई दिल्ली । दिल्ली में अब कोरोना केस (coronavirus in delhi) के रोज बढ़ते आंकड़े डराने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में राज्य में कोविड-19 के 5 हजार मरीज सामने आए हैं। पिछले दो महीने में पहली बार राजधानी कोविड-19 के नए केसों के मामले में मुंबई से आगे निकल गई है। कोरोना केस के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज के आंकड़े के अनुसार, राज्य में 25,004 केस हैं जबकि 9,898 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में इस जानलेवा वायरस से अबतक 650 लोगों की जान गई है। रोजाना बढ़ते आंकड़ें अब टेंशन दे रहा है। मुंबई से भी आगे निकल गई दिल्ली! राज्य में 28 मई से 3 जून तक हर रोज तकरीबन 1,198 नए केस सामने आए हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस 3 जून को मिले जब राज्य में 1,513 नए मामले सामने आए थे। दो महीने में पहली बार दिल्ली में एक दिन में मुंबई से भी ज्यादा नए केस मिले हैं। मुंबई में बुधवार को 1,276 नए केस सामने आए थे। दिल्ली में अभी 14,456 ऐक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 33,681 ऐक्टिव केस हैं जबकि गुजरातमें 4,762 ऐक्टिव केस हैं। तमिलनाडु में 14,902 ऐक्टिव मामले हैं। लॉकडाउन-4 में छूट के बाद बढ़ने लगे केस लॉकडाउन-4 में छूट मिलने के बाद दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में 2.35 गुना बढ़ोतरी देखने को मिला है। इस दौरान मुंबई और अहमदाबाद में इतने मामले नहीं आए। राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्रालयों से लेकर राज्य सरकार के दफ्तरों में कोरोना के मामले मिलने लगे हैं। यूं बढ़ता चला गया कोरोना 28 मई को दिल्ली में 1,000 पार कोरोना के नए मामले पहली बार 28 मई को मिले थे। इसके बाद से राज्य में कोविड-19 के 1 हजार से ज्यादा नए केस लगातार बढ़ते गए हैं। केवल 1 जून को 990 नए केस सामने आए थे। दिल्ली सरकार के क्या तर्क दिल्ली सरकार नए केसों में बढ़ोतरी को ज्यादा टेस्टिंग से जोड़ रही है लेकिन पॉजिटिविटी रेट का विश्लेषण करने से अलग ही कहानी निकलती है। 31 मई को खत्म हुए सप्ताह में औसत पॉजिटिविटि रेट 14.7% था जबकि इसके पहले के सप्ताह में यह महज 10.8 फीसदी ही था। कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के केसों के कारण पिछले 16 दिनों में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ी है।18 मई को 73 कंटेनमेंट जोन थे जो 3 जून को बढ़कर 163 तक पहुंच गए हैं। उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा 30 कंटेनमेंट जोन हैं जबकि पश्चिम दिल्ली में 29 जोन हैं।

Subscriber

173836

No. of Visitors

FastMail