अध्यक्ष श्याम सुंदर ने मनाया मुख्य मंत्री का जन्मद
- 151109870 - RAJ KUMAR VERMA
0
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने पौधा देकर लोगो को किया प्रेरित, बचाये पर्यावरण
संतकबीरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस को सादगी के साथ खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने नगर पालिका सभागार में मनाया। इस अवसर पर शुभचिन्तको को पौधा प्रदान कर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के सामने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर उनका जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली है गुंडे और माफिया या तो प्रदेश छोड़ के बाहर चले गए या फिर जेल के अंदर है और प्रदेश भय और अराजकता से मुक्त होकर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा कि कोरोना जैसी इस महामारी में प्रदेश की जनता के खिलाफ योगी आदित्यनाथ के द्वारा उठाये गए कदम निश्चित रूप से सराहनीय है और सिर्फ उत्तर प्रदेश की जनता ने ही नही बल्कि अन्य प्रदेशों के लोगो ने काफी सराहना किया है। लोगो के जीवन को सुगम बनाने के लिए लाकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा उठाये कदम ने आम आदमी, गरीब, मजदूर के जीवन को काफी सुगम बनाया है। इस अवसर पर ई0ओ0 खलीलाबाद श्रीमती बीना सिंह, मनोनित सभासद भगवान दास वर्मा, अश्वनी चैरसिया, अंगद विश्वकर्मा, रविन्द्र यादव, अनूप चैरसिया सहित नगर पालिका के कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होने मीडिया को उपहार देकर उनका स्वागत किया।