झारखंड से बाहर कमाने जाने वालों को अब सरकार से अनु
- 151109206 - MOHAMMAD SHAHNAWAZ
0
रांची/ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में अभी बहुत सारे प्रवासी मजदूरों की वापसी बाकी है। जबतक सभी प्रवासी मजदूरों के वापस आने की अधिकारिक तौर पर रिपोर्ट नहीं मिलेगी तबतक वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि झारखंड से दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए जाने से पहले सरकार की अनुमति लेनी होगी। सरकार सभी प्रवासी श्रमिकों का डाटा रखेगी ताकि शोषण या किसी तरह की दिक्कत आने पर मदद की जा सके।
लॉकडाउन के दौरान लौट रहे प्रवासी श्रमिकों और मदद मांगने वालों के अध्ययन से पता चला है कि महिलाएं भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाती हैं। कई स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ प्रताडऩा की जानकारी भी मिली है। ऐसा दोबारा न हो इसके लिए सुरक्षित तरीके से दूसरे राज्यों में भेजने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल बड़े पैमाने पर प्रवासी मजदूर लौटे हैं। झारखंड के दो लोगों के शवों को लाने के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि इसमें भारत सरकार की भूमिका ज्यादा है।